फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने खाली कराई विद्युत विभाग की जमीन

Tue, 22 Sep 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कब्जाई गई विद्युत विभाग की भूमि को प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में कब्जा मुक्त करा दिया। विभाग की इस कार्रवाई को लेकर आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। नगर विधायक ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

सुहाग नगर सेक्टर एक स्थित शिव मंदिर तोडने जाने को लेकर मंगलवार दोपहर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैल गया। मंदिर के समीप एकत्रित हुए लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। मामला बढ़ता देख नगर विधायक मनीष असीजा, नगर मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह, तहसीलदार जीत सिंह राय व कोतवाल दक्षिण श्रीप्रकाश सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। नगर विधायक व पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत करा दिया और विवाद का हल भी निकाल लिया गया। कोतवाल दक्षिण ने बताया कि विद्युत विभाग की जिस भूमि पर कब्जा किया गया था उसको मुक्त कराते हुए बाउंड्री लगवा दी गई है। मंदिर के गेट को लेकर जो विवाद था, उसका हल निकालते हुए दो गेटों का निर्माण करा दिया गया है। एक गेट मैन रोड पर खुलेगा तो दूसरा गेट विद्युत कार्यालय के आफिस की ओर खुला जाएगा। इसके बाद भी कोई व्यक्ति विरोध करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दो दिन झेलना होगा विद्युत कटौती का दंश
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। रामनगर और लेबर कालोनी विद्युत फीडर से जुड़े क्षेत्रों के लोगों को दो दिन विद्युत कटौती का दंश झेलना होगा। विभागीय अधिशासी अभियंता केके वर्मा ने बताया कि 33 केबीए विद्युत उपकेंद्र मटसेना में कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें