टूंडला में नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए सामग्री जुटाते आप और हम के पदाधिकारीसंगठन
- फोटो : टूंडला में नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए सामग्री जुटाते आप और हम के पदाधिकारी संगठन
टूंडला। सामाजिक संगठन आप और हम के पदाधिकारियों ने नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के लिए रविवार को नगर के लोगों से राहत सामग्री जमा कराए जाने की अपील की। इसके साथ ही लोगों से ज्यादा से ज्यादा सामग्री देने का आव्हान किया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस बेदी व जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह यादव के नेतृत्व में सुबह 11:30 बजे पदाधिकारी सुभाष चौराहा स्थित पुलिस चौकी के निकट एकत्रित हुए। उन्होंने नगर व देहात के लोगों से नेपाल में भयानक बाढ़ के कारण हजारों लोगों के लापता व मौत पर खाद्य पदार्थ सामग्री को दान करने का आव्हान किया।
उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण हजारों लोगों के घर बर्बाद हो गए हैं। इसके साथ ही लोगों को खाने-पीने के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए चीनी, आटा, सूखा दूध, पानी की बोतल, चावल आदि खाद्य पदार्थों को दान का इस पुनीत कार्य में सहयोग करें। अपील करने वाले वीर सुरेंद्र सिंह यादव, मनमिंदर सिंह, बंगाली बाबू, सुशील यादव लंबरदार, देवेंद्र पाल, भजन सिंह, पवन कक्कड़, डॉ अनिल वार्ष्णेय आदि हैं।