फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा आज, 34 केंद्रों पर पर 28,350 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन आज जिले में 34 परीक्षा केंद्रों पर होगा। इसमें 28,350 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए पर्यवेक्षकों ने परीक्षा केंद्र पर डेरा डाल दिया है। पर्यवेक्षकों ने प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक कर नियमों से अवगत करा दिया है। किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

टीईटी के लिए पहली पाली में प्राइमरी स्तर की परीक्षा में 17320 परीक्षार्थी और दोपहर की पाली में 11,030 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की निगरानी लखनऊ स्तर से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाएगी। एमजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में दो पालियों में 1600 परीक्षार्थी शामिल होंगे। करीब 60 से अधिक कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रधानाचार्य नीतू यादव ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर समय से आधा घंटा पूर्व परीक्षार्थियों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। नियमों में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए। पीडी जैन इंटर कॉलेज, गोपीनाथ इंटर कॉलेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज में भी पर्यवेक्षकों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
पॉजिटिव के लिए होगी अलग व्यवस्था
कोविड-19 पॉजिटिव अभ्यर्थियों को टीईटी परीक्षा में शामिल करने के लिए शासन ने अलग से व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। निर्देश के मुताबिक परीक्षा केंद्रों पर कोरोना वायरस से पीड़ित परीक्षार्थी को अलग कक्ष में बैठाकर परीक्षा संपन्न कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

समय का रखें विशेष ध्यान
परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पूर्व परीक्षार्थियों के प्रवेेश पर रोक लगा दी जाएगी। परीक्षा केंद्र के गेट पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। देरी से आने वाले परीक्षार्थियों और कक्ष निरीक्षकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद ने कहा कि सभी समय का सख्ती से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें