फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 37 डिग्री पहुंचा तापमान, गर्म हवा ने किया बेहाल

Fri, 29 Mar 2024 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मार्च के आखिरी सप्ताह में तापमान औसत से सात डिग्री अधिक हो गया है। इसके चलते बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा। तापमान बढ़ने से दोपहर में गर्म हवा भी चली। इस कारण सड़कों पर सन्नाटा रहा। मार्च के अंतिम सप्ताह में जिस तरह से तापमान बढ़ा है, उससे अप्रैल में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

मार्च में मौसम में लगातार परिवर्तन आ रहा है। छह दिन पहले हवा की गति तेज हुई थी तो वहीं अब हवा में गर्माहट आ गई है। पिछले तीन दिन में तापमान में बढ़त दर्ज हो रही है। बृहस्पतिवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इसी कारण पंखे के बिना बैठना मुश्किल हो गया है। वहीं दोपहर में घरों और कार्यालयों में एसी चलना शुरू हो गए हैं।






31 मार्च तक बारिश की संभावना

कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुभाष ने बताया कि हवा में गर्मी है। इसी कारण दिन और रात का तापमान बढ़ रहा है। आगामी दो दिन तक गर्मी और बढ़ने का अनुमान है। सोेमवार से बारिश होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें