फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: फंदा कसने से किशोरी की मौत, पिता बोला- पड़ोसी ने हत्या की; इसके बाद परिवार के साथ फरार हो गया

Tue, 16 Jul 2024 07:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में फंदा कसने से किशोरी की मौत हो गई। पिता ने कहा कि पड़ोसी ने हत्या की है। इसके बाद परिवार के साथ फरार हो गया है। 
विज्ञापन
demo, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में फंदा लगने से मौत हो गई। बाहर से लौटने पर माता-पिता ने देखा तो चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पिता ने पड़ोसी युवक द्वारा हत्या करने की बात कही। घटना के बाद से पड़ोसी युवक परिवार के साथ फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


मक्खनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी किशोरी की संदिग्ध परिस्थिति में फंदा लगने से मौत हो गई। घटना के समय किशोरी घर पर अकेली थी। माता-पिता दोनों घर पर नहीं थे। किशोरी के पिता ने बताया कि किशोरी घर पर अकेली थी। इसी समय पड़ोसी युवक घर में घुस आया। उसकी हरकतों का विरोध बेटी ने किया। इसमें बेटी के हाथ में चोट भी आई है। विरोध करने पर किशोरी को फंदे पर लटका दिया।

वारदात को अंजाम देकर युवक परिवार सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी शिवकुमार चौहान ने बताया कि परिजन द्वारा तहरीर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले में फिलहाल जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें