फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: ट्रैक्टर से कुचलकर किशोर की मौत, आलू बीनकर घर लौट रहा था, लोगों ने भाग रहे चालक को दौड़ाकर पकड़ा

Sun, 19 Mar 2023 09:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में ट्रैक्टर से कुचलकर किशोर की मौत हो गई। इससे घर में चीख पुकार मच गई। उसने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। लोगों ने भाग रहे चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।  
 
विज्ञापन
किशोर की फाइल फोटो व खड़े परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आलू बीनकर वापस घर लौट रहे किशोर को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने चालक दौड़ाकर पकड़ लिया। उसे पुलिस को सौंप दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं परिजन ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


मामला जसराना थाना क्षेत्र के दिनौली गोरवा गांव का है। गांव निवासी भरत सिंह का पुत्र अमन (15) खेतों से आलू बीनकर शनिवार की देर शाम घर लौटकर आ रहा था। इसी दौरान हरीओम ट्रैक्टर लेकर आ रहा था। अनियंत्रित ट्रैक्टर ने अमन को रौंद दिया। ट्रैक्टर के रौंदने से अमन की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने भाग रहे चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया। साथ ही  पुलिस एवं परिजन को सूचना दी। 

इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दी थी

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने बताया कि अमन ने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। गरीबी के चलते वह खेतों में आलू बीनने गया था। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने कहा सड़क हादसे में किशोर की मौत के बाद चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें