टूंडला। शौच करने गई 13 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। साथ ही किशोरी के नहाने का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी की मां युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी शनिवार सुबह पांच बजे घर से शौच करने खेत पर गई थी। आरोप है कि उसी के गांव निवासी युवक रवि ने खेतों पर उसे रोक लिया। साथ ही किशोरी का नहाने की वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छेड़छाड़ करने लगा।
किशोरी के चिल्लाने पर उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी और मौके से भाग गया। किशोरी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। किशोरी की मां ने युवक के विरुद्ध तहरीर दी है। थाना प्रभारी विमलेश त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।