फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान बोले-पुलिस के खिलाफ लेंगे कानून का सहारा

Mon, 02 Jan 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
प्रधानों ने किया धरना प्रदर्शन।
विज्ञापन
 अखिल भारतीय प्रधान संगठन के मंडलाध्यक्ष राहुल यादव एडवोकेट के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन सोमवार को जारी रहा। प्रधानों ने कहा पुलिस प्रशासन ने यदि अपना अड़ियल रुख नहीं बदला तो प्रधान एसएचओ जसराना के खिलाफ कानून का सहारा लेंगे। उन्होंने प्रधानों से छह जनवरी को मुख्यालय पर पहुंचने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने हद कर दी। प्रधानों के खिलाफ गुंडाएक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। कोई सुनने वाला नहीं है। इससे कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। मंडल प्रभारी ने छह जनवरी को प्रधानों से जिला मुख्यालय आने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष प्रबल प्रताप ने कहा कि चार जनवरी से प्रदेश के पदाधिकारियों के जिले में आने का क्रम प्रारंभ हो जाएगा। इसके बाद भी हमारी बातों को नहीं सुना गया तो सात जनवरी से बेमियादी अनशन के लिए बाध्य होंगे। अध्यक्षता चंद्रभान सिंह व संचालन राजेश प्रताप सिंह नारखी ने किया। सत्यपाल सिंह,  दयाकिशन, मुन्नालाल गुप्ता प्रधान ओखरा, यादवेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, गोकुल सिंह कुशवाह, जयवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, सुनील कुमार, घनश्याम सिंह, जाहर सिंह, रवींद्र सिंह, राजेश कुमार, कप्तान सिंह, राजकुमार, तिलक सिंह, दामोदर सिंह, साहब सिंह कुशवाह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें