रेवेन्यू बार एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की।
रेवेन्यू बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को बार हॉल में हुआ। सभी अधिवक्ताओं ने नवीन कार्यकारिणी को बधाई और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
मुख्य अतिथि एसडीएम सदर रविंद्र कुमार मांदड़ ने अध्यक्ष भंवर सिंह बघेल और महासचिव प्रमोद श्रीवास्तव को शपथ दिलाई। तहसीलदार सदर लालता प्रसाद तिवारी ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष साहब सिंह एडवोकेट, तुरषन पाल, उपाध्यक्ष नाजिम अली, केशव देव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मानसिंह यादव, कोषाध्यक्ष रामविलास यादव, सह सचिव श्रीलाल यादव, शहजाद खां, विमल कुमार को शपथ दिलाई। मंच पर उप निबंधक प्रथम सुरेशचंद्र मौर्या, उपनिबंधक द्वितीय जौहरी मौजूद रहे। सभी अधिवक्ताओं ने नवीन कार्यकारिणी के चयन पर बधाई दी और एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। अध्यक्षता बार के वरिष्ठ अधिवक्ता भीकमपाल गौतम और संचालन हरीबाबू यादव, गजेंद्र सिंह बौद्ध एडवोकेट ने किया। इस दौरान अतिवीर सिंह एडवोकेट, अशोक शर्मा, नरेंद्र पाल सिंह, सुबोध दुबे, विनोद यादव, ओमवीर सिंह सोलंकी, हरीबाबू यादव, श्याम सिंह यादव, रामनरेश यादव, दुर्गेश चंद्र जैन, पीके बघेल, सोबरन सिंह, नवीन शर्मा आदि मौजूद रहे।