फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर जलाए 157 दीप

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद के 157वें जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर विवेकानंद चौक पर दीप माला सजाई गई। विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष 157 दीप जलाए।
विज्ञापन

महानगर मंत्री अमित यादव के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के पास पहुंचे। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा के आसपास साफ-सफाई की। इसके बाद 157 दीप जलाकर स्वामी विवेकानंद के आदर्शों एवं विचारों का स्मरण किया। महानगर सहमंत्री सोनू गुप्ता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपना आदर्श मानती है। संचालन महानगर सहमंत्री विख्यात शर्मा ने किया। इस दौरान पूर्व प्रदेश सहमंत्री सचिन शर्मा, जिला विस्तारक दीपक बघेल, विभाग प्रमुख सुधाकर शर्मा, प्रांजल अग्रवाल, अनिकेत सिंह, आदित्य दिवाकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें