फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बढ़ा वायरल और संक्रमण का प्रकोप

Sun, 02 Aug 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मौसम में बदलाव के चलते वायरल बुखार और गले-कान के संक्रमण के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रविवार को जिले के 67 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में बुखार, खांसी और संक्रमण से जुड़े 350 से अधिक मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, हर तीसरे मरीज में वायरल बुखार के लक्षण मिल रहे हैं, जिससे बच्चों और वयस्कों दोनों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मरीजों में वायरल बुखार के साथ सूखी खांसी, गले में खराश, कान में दर्द और बदन दर्द की शिकायतें बढ़ गई हैं। डेंगू और चिकनगुनिया की आशंका के चलते जरूरत के अनुसार मरीजों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं।
एसीएमओ डॉ. पवन वर्मा ने बताया कि आरोग्य मेले में आने वाले मरीजों की जांच कर उन्हें उपचार और जरूरी सलाह दी जा रही है तथा लोगों से चिकित्सक की सलाह के बिना एंटीबायोटिक दवा न लेने की अपील की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें