फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के पांच वर्ष में हो गई विधवा: इस तरह चली गई पति की जान, पिता का साया उठने अनाथ हुए मासूम बच्चे

Tue, 30 Jul 2024 04:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में कांच कारखाने के सुपरवाइजर की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह ड्यूटी के घर लौट रहा था। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में कांच कारखाने से घर जाते समय अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


मक्खनपुर थाना क्षेत्र के ही नवादा के समीप हुआ। थाना क्षेत्र के ही नगला भवानी गांव निवासी सुभाष (30) मक्खनपुर स्थित सीताराम कारखाने में सुपरवाइजर का काम करता था। परिजन ने बताया कि वह सोमवार रात को कारखाने से काम करने के बाद वापस घर लौट रहा था। 

नवादा के पास तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 
विज्ञापन


परिजन ने पुलिस को बताया कि वह कारखाने से घर वापस लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। मृतक के दो बच्चे हैं। उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी। इंस्पेक्टर शिवकुमार चौहान का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें