फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सुसाइड नोट से खुला राज, प्यार में धोखा मिलने पर डायट प्रशिक्षु प्रिया ने की थी आत्महत्या

Sat, 01 Aug 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के मोहल्ला शंभू नगर निवासी डायट प्रशिक्षु एवं डीएलएड छात्रा प्रिया (22) के आत्महत्या मामले में सुसाइड नोट ने राज खोल दिया है। प्रिया को प्यार में धोखा मिला था। प्रेमी से उससे शादी करने से मना कर दिया था। इसी से आहत होकर प्रिया ने 31 जुलाई की शाम फंदा लगाया था। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर और सुसाइड नोट के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पिता प्रवीण कुमार ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि बेटी प्रिया (22) जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) से प्रशिक्षण ले रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एका थाना क्षेत्र के गांव मदीपुर निवासी रोहित से हुई। दोनों की जान-पहचान प्यार में बदल गई। आरोप है कि रोहित ने शादी का झांसा देकर बेटी से नजदीकियां बढ़ा लीं। जब प्रिया ने रोहित पर शादी का दबाव बनाया, तो उसने शादी करने से साफ मना कर दिया। प्रेमी के इस धोखे और इन्कार से प्रिया गहरे सदमे में आ गई। इसी से आहत होकर उसने 31 जुलाई की शाम 8 बजे अपने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। तलाशी के दौरान पुलिस को कमरे से प्रिया का लिखा एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार रोहित को ठहराते हुए शादी का झांसा देने और धोखा देने के आरोप का उल्लेख किया है। सीओ शिकोहाबाद शेखर सेंगर ने बताया कि मृतका के पिता प्रवीण कुमार की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच और आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें