फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, बटोरे मेडल

Sat, 21 Nov 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइस्ट द किंग स्कूल के वार्षिक खेलकूद दिवस पर स्कूली बच्चों ने धमाल मचाया। बच्चों ने अनेक रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आगरा के मेयर इंद्रजीत सिंह ने ध्वजारोहण, दीप प्रज्ज्वलित, मशाल जलाकर व मार्च पास्ट की सलामी लेकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने व अन्य अतिथियों ने विजयी प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह व मेडल प्रदानकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आगरा के मेयर इंद्रजीत आर्य ने कहा कि शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद आवश्यक हैं। बच्चों को देश, दुनिया, धर्म, संस्कृति व खेल की जानकारी के लिए प्रतियोगिताओं व प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेना चाहिए। इसके लिए अभिभावकों को बच्चों में रुचि पैदा करनी चाहिए। ताकि वे किसी भी क्षेत्र में पीछे न रहें। विशिष्ट अतिथि एडीएम एसपी सिंह ने भी बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की प्रशंसा की।
खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ छोटे बच्चों की दौड़ के साथ हुआ। बीच-बीच में देश की प्रतिभाओं, भ्रूण हत्या पर लड़कियां किसी भी रूप में लड़कों से कम नहीं, कारगिल युद्ध, खेल प्रतिभा आदि पर झांकियां निकालीं। इसके साथ ही बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धमाल मचाया। बच्चों द्वारा आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में करीब 300 बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल व नकद भुगतान कर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान फादर केसी थॉमस, प्रबंधक फादर रेजीमौन थॉमस, एजूकेशन सेक्रेटरी फादर सुवास्टिन पंत्रराडी, फादर प्रकाश, फादर राफी, उपप्रधानाचार्य फादर प्रवीन डिकौस्टा मौजूद थे। कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर एन्ड्रूज कोरिया ने विद्यालय के शिक्षकों के योगदान की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें