फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने पर्यावरण बचाओ रैली निकाली

Sun, 07 Feb 2016 07:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीएम म्यू. कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों का सात दिवसीय संयुक्त शीतकालीन विशेष शिविर ग्राम जसलई में किया गया। शिविर का निर्देशन योजना अधिकारी डा. शशिप्रभा तोमर एवं दर्शना कुमारी ने किया।
विज्ञापन

व्याख्यानमाला के अंतर्गत अंग्रेजी विभागाध्यक्षा डा. सीमा जैन ने स्वरोजगार के लिए छात्राओं को प्रेरित किया। छात्राओं को केंद्र सरकार द्वारा संचालित स्टार्ट-अप इंडिया की जानकारी करते हुए फ्लिपकार्ट, क्विकर जैसे प्रयासों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सब्जी लेने के आर्डर, कैटरिंग, मेहंदी, पार्लर, अनुवादक द्वारा स्वरोजगार प्राप्त हो सकता है। संस्कृत विभागाध्यक्षा डा. शैल वर्मा ने महिला सुरक्षा से संबंधित सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए। शिविर के अंतर्गत छात्राओं द्वारा जल-संरक्षण, महिला-सुरक्षा और बाल-श्रम जैसी समस्याओं के उन्मूलन के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए ग्राम जसलई में पर्यावरण बचाओ रैली का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत स्वच्छता का संदेश घर-घर पहुंचाया गया। ग्राम प्रधान रामकिशन ने छात्राओं के कार्य की सराहना की। संगीत विभागाध्यक्षा डा. विनीता सक्सेना ने छात्राओं को सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं के रचनात्मक विकास के लिए वंदनवार एवं थाल सजाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वंदनवार प्रतियोगिता में प्रगति गुप्ता ने प्रथम, प्रियंका वर्मा ने द्वितीय एवं सुषमा अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं थाल सजाओ प्रतियोगिता में पूजा ने प्रथम, प्रियंका वर्मा ने द्वितीय एवं खुशबू जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डा. शैल वर्मा और डा. सीमा रानी जैन रहीं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें