फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समिति के सचिवों का आंदोलन जारी

Fri, 05 Feb 2016 08:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ का पांचवें दिन भी आंदोलन जारी रहा। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अफसरों ने पांच सूत्रीय मांगपत्र पर यदि ध्यान नहीं दिया तो संगठन आंदोलन को उग्र करने पर बाध्य होगा। इसकी जिम्मेदारी विभाग के अफसरों की होगी।
विज्ञापन

विकास भवन के बाहर प्रदर्शन में शामिल जिले के सचिवों को संबोधित करते हुए मदनपुर ब्लाक इकाई के अध्यक्ष अवधेश कुमार ने कहा कि सहकारिता विभाग के अफसरों ने संघ की पांच सूत्रीय मांगों को नहीं माना तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। शिकोहाबाद ब्लाक इकाई के अध्यक्ष हेत सिंह ने कहा कि सचिवों को यदि अपनी मांग को मनवाने को शत प्रतिशत आंदोलन में शामिल होना पड़ेगा। तभी अफसर हमारी मांगों की ओर ध्यान देंगे। हाथवंत ब्लाक अध्यक्ष ब्रजेश कुमार शर्मा ने कहा हमारे ब्लाक की सहकारी समितियों को बंद करके आंदोलन को सफल बनाने का काम करेंगे। धरने का नेतृत्व राम योगेश यादव, उमेश चंद्र व दुरबीन सिंह ने किया। संघर्ष समिति के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आंदोलन में शामिल होने वाले सदस्यों का आभार व्यक्त किया। सर्वेश कुमार, विनय कुमार, श्रीदयाल, वीरपाल सिंह तोमर, नवीन कुमार, उदय दास ंसिह, रमेशचंद्र, भगवान स्वरूप, सत्येंद्र प्रसाद, वासुदेव सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, सुमित कुमार सिंह, राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें