रेवती देवी इंटर कॉलेज में छात्राओं को कथक की जानकरी देती हुई प्रशिक्षिका। स्रोत: विद्यालय
- फोटो : रेवती देवी इंटर कॉलेज में छात्राओं को कथक की जानकरी देती हुई प्रशिक्षिका। स्रोत: विद्यालय
फिरोज़ाबाद। श्रीमती रेवती देवी बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज में स्पीक मैके एवं शब्दम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में कथक नृत्य पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन
मुंबई से आईं कथक कलाकार अंशिका अग्रवाल ने भावपूर्ण प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध किया। छात्राओं को कथक की मुद्राएं, भाव-भंगिमाएं व ताल की बारीकियां सिखाईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन से हुआ। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक तीन ताल पर तत्कार का अभ्यास किया। इस दौरान शब्दम संस्था से मनोज, विद्यालय प्रबंधक अभय कुमार गुप्ता (शब्बे बाबू), शिक्षिका श्वेता मौर्य, रेनू, सुनीता, सुषमा, पोर्शिया, तुलसी उपस्थित रहीं। प्रधानाचार्य डॉ. सोनम सेठ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी सोनम यादव का स्वागत किया।