फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: केरल में कांग्रेस की जीत पर जश्न, बंगाल में वोट चोरी का आरोप

Wed, 06 May 2026 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला में जीत का जश्न मनाते कांग्रेसीसंगठन - फोटो : टूंडला में जीत का जश्न मनाते कांग्रेसी संगठन
विज्ञापन
केरल विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यालय आहाता शोभाराम पर एक विजय उत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और फूल-मालाएं पहनाकर हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. बीएस गौतम ने कार्यकर्ताओं का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। केरल की जीत का श्रेय जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि केरल में कांग्रेस की सरकार बनना इस बात का प्रमाण है कि जनता आज भी कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास रखती है। यह जीत उन सभी समर्पित साथियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने अन्य राज्यों के चुनाव परिणामों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा द्वारा सत्ता का खुला दुरुपयोग किया गया है। इन राज्यों में वोट चोरी के माध्यम से सरकारें बनाई जा रही हैं। इस दौरान रामवीर सिंह, नरायन मुखर्जी, अंशुमन सिंह, उमर फारूक, राज़ुद्दीन अली, विशंभर सिंह, चंद्रप्रकाश, अनिल उपाध्याय, सुनील कुमार, सरफराज खान, जीतू शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें