फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: छह सालों तक प्रेमी का निभाया साथ, अब करने लगी मकान की मांग

Sun, 06 Sep 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद। पति से विवाद के बाद प्यार की खातिर विवाहिता अपने बेटे को साथ लेकर प्रेमी के साथ रहने लगी। छह सालों तक प्रेमी के साथ रहने के बाद अब उसका प्रेमी से भी विवाद हो गया। मामला पुलिस की चौखट पर पहुंच गया। विवाहिता ने प्रेमी पर मारपीट का आरोप लगाया है। साथ ही प्रेमी से अलग रहने के लिए अलग मकान दिलाए जाने की मांग की है। अन्यथा प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी अपने प्रेमी को दी है।
विज्ञापन

दिल्ली की रहने वाली एक युवती का विवाह कुछ सालों पहले हो चुका था। उसके पास एक बेटा भी है। पहले पति से शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान विवाहिता की मुलाकात शिकोहाबाद के एक व्यापारी से हुई। उसकी दुकान पर काम करने के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। व्यापारी अपनी प्रेमिका के साथ रहने की जिद पर अड़ गया। व्यापारी अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ पिछले छः सालों से रह रहा है। अब प्रेमी-प्रेमिका के बीच विवाद होने के बाद मामला थाने आ पहुंचा है। विवाहिता ने अपने प्रेमी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए अलग मकान दिलाए जाने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की पुलिस से गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर अनुज राणा ने दोनों पक्षों की बातों को सुना है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बीआरसी सादात पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाषण का प्रसारण सुनते शिक्षक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें