चोरों ने ं शनिवार की रात एटा चौराहा स्थित एक ट्रैक्टर एजेंसी के शोरूम का ताला तोड़कर 7 बैटरी, इनवर्टर आदि चोरी कर ले गये। एजेंसी स्वामी को मामले की जानकारी सुबह हुई।
एटा चौराहा पर धीरज कुमार निवासी नई बस्ती का ट्रैक्टर का शो रूम है। शनिवार की शाम साढ़े 6 बजे धीरज शोरूम बंद कर घर चले गये थे। रविवार की सुबह जब शो रूम पर कर्मचारी पहुंचे तो उन्होंने ताले टूटे देखे। इस पर उन्होंने चोरी की जानकारी शोरूम स्वामी को दी। इस दौरान चोरों ने सात नये ट्रैक्टरों से बैटरी, शोरूम में लगा इनवर्टर व अन्य सामान चुरा ले गये। इस संबंध में धीरज कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शुक्रवार की शाम 4 बजे कृष्णानगर में चोरों ने एक मकान के ताले चटकाकर सोने व चांदी के आभूषण, 12 हजार की नकदी चोरी कर ली थी। वहीं, शंभूनगर में बंद मकानों के ताले चटकाकर हुई लाखों की चोरी का पुलिस अब तक सुराग नहीं लगा सकी है।