फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट बैंक में आग लगने की सूचना पर हड़कंप

Thu, 07 Apr 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
एसबीआई, मुख्य शाखा पर आग लगने की सूचना पर पहुंची फोर्स
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में फायर अलार्म बजने से हड़कंप मच गया। अधिकारियों कर्मचारियों के साथ बैंक में मौजूद उपभोक्ता भी सूचना के बाद बैंक परिसर से बाहर भागे। उधर, सूचना पर थाना उत्तर पुलिस के साथ फायर विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। हालांकि आग नहीं लगने की बात सामने आने पर सभी ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में एटीएम कक्ष का निर्माण के साथ ही गुरुवार को कर्मचारी फर्नीचर फिटिंग का काम कर रहे थे। तभी प्लाई बोर्ड के छोटे से हिस्से में आग लग गई। इसे काम कर रहे कर्मचारियों ने बुझा दिया लेकिन धुआं एटीएम कक्ष की छत पर लगे सेंसर से लग गया। ऐसे में बैंक में लगा फायर अलार्म बज गया। सायरन बजते ही बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों और उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। उपभोक्ताओं के साथ कर्मचारी भी बैंक के अंदर से बाहर की ओर भागे। इधर, सूचना पर फायर स्टेशन प्रभारी राजेश चौरसिया कर्मचारियों और गाड़ी के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं कोतवाल उत्तर भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनाक्रम की जानकारी के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें