फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसागंज सीएचसी पर नदारद मिला स्टाफ

विज्ञापन
सिरसागंज स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए सीएमओ - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डेंगू और वायरल का असर तेजी से फैलने के बाद भी स्वास्थ्यकर्मी गंभीर नहीं हुए हैं। सीएचसी पर इलाज न मिलने के कारण लोग प्राइवेट अस्पतालों की ओर जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने सीएचसी सिरसागंज का निरीक्षण किया। चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ अनुपस्थित मिला। सभी का मानदेय काटने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान स्टाफ नर्स सोनी चार अक्तूबर से लगातार अनुपस्थित चल रही हैं। उनका वेतन कटौती के निर्देश दिए गए। इधर, बीएएम अंकुश जैन, एएनएम अंजली वर्मा, स्टाफ नर्स गायत्री सिंह, फार्मासिस्ट रजत कुमार, डॉ. सौरभ कुमार निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. कपिल यादव से कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण देने को कहा। आशा और एएनएम का भुगतान 30 अक्तूबर से पूर्व करने के निर्देश दिए। संवाद
अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर निरीक्षण
फिरोजाबाद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को सिरसागंज क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी की। अल्ट्रासाउंड संचालकों में हड़कंप रहा। मरीजों से पूछताछ भी की गई। मशीनों को चेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें