फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांगनी पंचायत की बैठक में ग्रामीणों की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/नारखी। नारखी ब्लॉक की गांगनी ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय भवन का लिंटर गिरने की घटना के बाद ग्राम पंचायत की बैठक डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा की उपस्थिति में हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 में कराए जाने वाले कार्यों की कार्ययोजना तैयार की। इस दौरान वर्तमान प्रधान के कार्यकाल के दौरान खर्च धनराशि का ब्योरा रखा। अनियमितता पाए जाने पर ग्रामीणों ने हंगामा और नारेबाजी की। डीपीआरओ ने बीडीओ की अध्यक्षता में जांच टीम गठित की है। प्रधान-सचिव के हस्ताक्षर से होने वाले भुगतान पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

गांगनी में निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय भवन का लिंटर पिछले दिनों गिर गया था। सीडीओ चर्चित गौड़ ने इसकी जांच के लिए जिला स्तरीय कमेटी गठित कर दी थी। सोमवार को ग्राम पंचायत की बैठक में डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा पहुंचे। ग्राम पंचायत की खुली बैठक के दौरान प्रधान, सचिव के अलावा 11 ग्राम पंचायत सदस्य मौजूद थे। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि बैठक में अभी तक कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा के साथ वित्तीय वर्ष 2022-23 में कराए जाने वाले कार्यों की कार्य योजना तय की गई।
ग्राम पंचायत सदस्यों ने कहा कि हैंडपंप रिबोर कराए जाने के नाम पर दो-दो बार पैसा निकाल लिया गया। लेकिन हैंडपंप रिबोर नहीं हुए। स्ट्रीट लाइट लगाने के नाम पर एक लाख 92 हजार का भुगतान करना दिखाया गया। गांव में लाइटें नहीं लगी थी। डीपीआरओ के सामने ग्रामीणों ने सचिव के खिलाफ नारेबाजी की। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने कहा ग्राम पंचायत में खर्च की धनराशि की जांच के लिए बीडीओ नारखी सतेंद्र कुमार, एडीओ पंचायत इंद्रलता तोमर, जेई आरईएस एवं एडीओ समाज कल्याण को शामिल करते हुए टीम का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें