फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआरके महाविद्यालय में परीक्षा के बीच में ही भिड़े चीफ प्रॉक्टर-परीक्षा अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
एसआरके महाविद्यालय में परीक्षा के बीच में ही भिड़े चीफ प्रॉक्टर-परीक्षा अधीक्षक
विज्ञापन

कहासुनी के साथ धक्का मुक्की भी हुई, मारपीट तक की आ गई नौबत, प्राचार्य बोले- घटना निंदनीय
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। विश्वविद्यालय की परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी को लेकर एसआरके महाविद्यालय में चीफ प्रॉक्टर और परीक्षा अधीक्षक शनिवार को आपस में भिड़ गए। मामला कहासुनी से शुरू हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बात बढ़ी तो मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। मारपीट तक की नौबत आ गई। एक ने डंडा भी उठा लिया। इसी बीच अन्य शिक्षकों ने मामला शांत कराया। परीक्षा के वक्त हुई इस घटना से परीक्षार्थी भी सहम गए।
शनिवार सुबह करीब नौ बजे एसआरके महाविद्यालय परिसर में बीकॉम तृतीय वर्ष,एमए प्रथम वर्ष समाजशास्त्र और एमए फाइनल अंग्रेजी विषय की परीक्षा चल रही थी। परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण अधिकांश प्राध्यापकों व सहयोगी स्टाफ की भी ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाई थी। वरिष्ठ शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाए जाने का कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर डॉ. शहरयार अली और डॉ. प्रशांत अग्रवाल ने विरोध किया। मामला प्राचार्य डॉ. प्रमोद सिरोठिया तक पहुंचा। इसी बीच किसी कार्यवश प्राचार्य कक्ष तक पहुंचे परीक्षा अधीक्षक डॉ. अमर प्रकाश व चीफ प्रॉक्टर शहरयार अली के मध्य आपसी बहस के बाद कहासुनी होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कहासुनी की दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान अन्य कक्षों में परीक्षा करा रहे शिक्षक व सहयोगी स्टॉफ भी बाहर निकल आए। दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की की भी बात कही जा रही है। मामला मारपीट तक पहुंचता इससे पहले ही प्राचार्य एवं अन्य शिक्षकों दोनों को समझाकर मामले को शांत करा दिया। सूचना पर थाना उत्तर प्रभारी संजीव दुबे मय फोर्स मौके पर पहुंचे। दोनों शिक्षकों को कानून का पाठ पढ़ाने के साथ ही समझाकर शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि आपस उलझने वाले शिक्षकों ने एक दूसरे पर अभद्रता करने, धमकी देने और परीक्षा में व्यवधान का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

डॉ. शहरयार अली की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में थी। उन्होंने ड्यूटी नहीं की। परीक्षा में व्यवधान डालने के इरादे से हंगामा किया। मेरे साथ अभद्रता की। धमकियां भी दीं। जब मैने उन्हें प्राचार्य से वार्ता करने को कहा तो मेरे साथ धक्का मुक्की करने लगे। मैंने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है।
- डॉ अमर प्रकाश, परीक्षा अधीक्षक
मैंने अपनी ड्यूटी को शुक्रवार को ही कटवा ली थी। चीफ प्रॉक्टर के नाते सहयोग के लिहाज से कॉलेज पहुंचा। मैंने कोई अभद्रता नहीं की। खुद डॉ. अमर प्रकाश मुझसे उलझे और तमाम तरह के मनगढंत आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन

- डॉ. शहरयार अली, चीफ प्रॉक्टर
कॉलेज में शिक्षकों के मध्य गुटबंदी है। मेरा प्रयास है कि सभी शिक्षक कॉलेज की प्रतिष्ठा और छात्रहित का ध्यान रखें। शनिवार की घटना निंदनीय है। हालत नहीं सुधरे तो सख्त निर्णय लिया जाएगा।
- डॉ. प्रमोद सिरोठिया, प्राचार्य, एसआरके महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें