फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर अश्लील टिप्पणी का मामला : कॉलेज की प्रबंध समिति ने प्रोफेसर शहरयार अली को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ फेसबुक पर अश्लील कमेंट पोस्ट करने के आरोपी प्रोफेसर शहरयार अली को एसआरके कॉलेज की प्रबंध समिति ने निलंबित कर दिया। प्रोफेसर पर लगे आरोपों की जांच के लिए प्रबंध समिति ने प्राचार्य की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। कमेटी को जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के चौतरफा दवाब के बाद आखिरकार एसआरके कॉलेज की प्रबंध समिति ने डॉ. शहरयार अली को निलंबित कर दिया। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ फेसबुक पर अश्लील कमेंट करने के आरोपी शहरयार अली को गत दिवस थाना रामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि बाद में उसे निजी मुचलकों पर रिहा भी कर दिया गया।
वहीं इस मामले में सोमवार को कॉलेज प्रबंध समिति की बैठक सहसचिव विनय गोयल की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान पूरे मामले में गहन मंत्रणा के बाद प्रबंध समिति ने डॉ. शहरयार अली को निलंबित करने का निर्णय लिया। इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन भी किया गया है। कमेटी से जल्द से जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय महिला मंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ. शहरयार अली को निलंबित किया गया है। इस पूरे प्रकरण की जांच भी कराई जाएगी। जांच कमेटी में कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रभाष्कर रॉय सहित तीन अन्य को शामिल किया गया है। -विनय गोयल, सहसचिव एसआरके कॉलेज प्रबंध समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें