एके कॉलेज में आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान विचार व्यक्त करते हुए प्राचार्य।
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। सरकार द्वारा संचालित ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के अंतर्गत एके कॉलेज में सोमवार को एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यूसी यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्पित कर की।
उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता वीरों के बलिदान और संघर्ष से प्राप्त हुई है। हमें उन नायकों का स्मरण करते हुए उनके द्वारा मिली आजादी को संजोकर रखना है। आजादी का अमृत महोत्सव दांडी मार्च की याद में आयोजित किया जा रहा है। इसका शुभारंभ महात्मा गांधी द्वारा 12 मार्च 1930 को साबरमती आश्रम से किया गया था। इसके बाद 241 मील की दूरी तय करके 24 दिन बाद दांडी पहुंचकर गांधीजी ने नमक के कानून को तोड़ा। प्राचार्य ने आह्वान किया कि आने वाली पीढ़ियों को आजादी के नायकों के बलिदान के बारे में अवश्य अवगत कराया जाए। स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ आने के उपलक्ष्य में देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. जगदीश यादव ने किया। इस अवसर पर डॉ. दीदार सिंह यादव. डॉ. सविता यादव, डॉ. गीता यादव, डॉ. आकाश, डॉ. जसवंत सिंह, विजय शंकर, अनिल कुमार,डॉ. सफी मोहम्मद, डॉ. अनिल यादव, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. दिनेश कुमार और डॉ. देवेश कुमार उपस्थित रहे।