फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 जुलाई तक चलेगा विशेष सफाई अभियान

Wed, 20 Jul 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
31 जुलाई तक चलेगा विशेष सफाई अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर निगम प्रशासन गुरुवार से 31 जुलाई तक विशेष सफाई अभियान चलाकर गंदगी व जलभराव की समस्याओं का निस्तारण करेगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर आयुक्त ने अफसरों की अलग-अलग छह टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त रामऔतार रमन ने बताया कि बरसात के मौसम में संक्रामक रोग न फैलें, इसी को ध्यान में रखते हुए 21 से 31 जुलाई तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए छह टीमें गठित कर दी गई हैं। यह टीमें सुबह छह से नौ बजे तक अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर समस्याओं को चिन्हित कर उनका निदान कराएंगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी को शहर में एंटीलार्वा छिड़काव कराने, कूड़े के ढेरों को चिन्हित कर कार्यशाला को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सभी सेनेटरी इंसपेक्टर अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। कार्यशाला प्रभारी अजय राम खराब पड़े वाहनों को ठीक कराएंगे। अवर अभियंता पीके सिंह क्षेत्रों में जलभराव की समस्या वाले क्षेत्रों में पानी निकासी के लिए पंप, सीवर जेटिंग मशीन व ट्राली लगवाकर पानी निकासी कराएंगे। चीफ इंजीनियर जितेंद्र केन सहायक अभियंता व अवर अभियंताओं के साथ शहर में खुले मैनहाल, टूटी पुलिया की तत्काल मरम्मत कराएंगे। नगर आयुक्त ने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए कोई अवकाश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें