फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने चेक कीं अधिकारियों की गाड़ियां

विज्ञापन
जसराना विधान सभा के प्रेक्षक की गाड़ी को मंडी समिति के गेट के बाहर रोक कर चेक करते सपा कार्यकर्ता? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद। बनारस में ईवीएम के मुद्दे पर जिले के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मतगणना स्थलों पर एकत्रित हो गए और ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था में जुट गए। सपा कार्यकर्ताओं ने मंडी परिसर में जाने वाली सभी गाड़ी को चेक कर ही अंदर जाने दिया। प्रेक्षकों की गाड़ियों को भी अंदर जाने के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने जांचा।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पूर्व सांसद अक्षय यादव के नेतृत्व में मंडी समिति पर पहुंच गए और मंडी समिति के गेट पर फर्श बिछा कर बैठ गये। पूरी रात कार्यकर्ता मंडी समिति के गेट पर बने रहे। सुबह जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार और एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नरायण सिंह मंडी समिति पहुंचे तो सपा कार्यकर्ताओं ने मंडी में प्रवेश वाली प्रत्येक गाड़ी को चेक किया।
इतना ही नहीं डीएम, एसडीएम और प्रेक्षक की गाड़ी को भी बिना चेक किए अंदर मंडी परिसर में नहीं घुसने दिया। जब उक्त गाड़ियां बाहर आईं तो फिर उन्हें चेक किया। सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं की संतुष्टि के लिए जिलाधिकारी ने दो कार्यकर्ताओं और तहसीलदार अमित कुमार को नियुक्त किया, जो मंडी परिसर में जाने वाली और आने वाली प्रत्येक वाहन को चेक कराकर ही अंदर और बाहर जाने देंगे। यह सिलसिला मंगलवार को पूरे दिन चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें