फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने युवाओं का भविष्य एवं किसानों की फसल कर दी चौपट

विज्ञापन
समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित युवा घेरा कार्यक्रम के तहत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर बैठकर व - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा घेरा कार्यक्रम का आयोजन शिव आदर्श कॉलेज पैढ़त में किया। इस दौरान सपा नेता इंजीनियर सचिन यादव ने कहा कि सरकार ने जहां युवाओं का भविष्य चौपट कर दिया है वहीं किसानों के साथ खिलवाड़ कर रही है।
विज्ञापन

युवा घेरा कार्यक्रम में चौपाल लगाकर सपा नेता इंजीनियर सचिन यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने जहां युवा शक्ति से पूरे विश्व का परिचय कराया था वहीं वर्तमान में केंद्र एवं राज्य सरकारें युवाओं के हाथ से रोजगार छीन रही है। हठधर्मिता का परिचय देकर सरकार कृषि कानूनों को जबरन थोपने का कार्य कर रही है। सरकार के आंख और कान बंद हैं। आगामी चुनाव में युवा-किसान मिलकर सरकार को अपनी शक्ति का अहसास कराएंगे। कार्यक्रम के दौरान धर्मेंद्र शास्त्री, जिला महासचिव आईटी विनोद गौतम, नरेंद्र सुमन, ब्लॉक अध्यक्ष रामनाथ यादव, सुनील यादव बॉबी सभासद, शीलेंद्र यादव एडवोकेट आदि सपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें