फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल खोलने की मांग करते हुए प्राइवेट स्कूल संचालकों ने निकाला पैदल मार्च

विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बात करत? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन फिरोजाबाद के द्वारा जिला मुख्यालय से पैदल मार्च जिलाधिकारी कार्यालय, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय तक निकाला गया। साथ ही सभी अधिकारियों को एक ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मयंक भटनागर ने कहा कि पिछले 10 माह से प्राइवेट स्कूल संचालक और संबंधित शिक्षक भुखमरी के कगार पर हैं, लेकिन ना तो अभी तक शासन ना प्रशासन का कोई ऐसा शासनादेश जारी नहीं किया, जिससे प्राइवेट स्कूलों की एवं जिले की शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो सके। अन्य प्रदेशों की तरह कोविड की गाइडलाइन के तहत विद्यालयों को खोलने की अनुमति दी जाए। फीस जमा कराने के स्पष्ट निर्देश दिए जाएं। यदि सात दिन के अंदर समस्याओं का हल नहीं किया गया तो सभी स्कूल संचालक समस्त स्टाफ के साथ विवश होकर धरना प्रदर्शन व आमरण अनशन के लिए मजबूर होगा। ज्ञापन देने वालों में नंदिनी यादव, रजनी यादव, संजीव अहूजा, शिवकांत पलिया, रूबल मल्होत्रा, मनीष द्विवेदी, पावन शर्मा, सुनील राणा, सौरभ लहरी, आशीष शर्मा, विपिन उपाध्याय, अतुल यादव, विनोद यादव ,भावना यादव, संदीप यादव, अखिलेश्वर सिंह, सचिन जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें