फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अखिलेश यादव बोले- जातीय गणना से क्यों घबरा रही है भाजपा, फिर भरी सभा में बताई ये वजह

Sun, 10 Dec 2023 01:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

जातीय जनगणना को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा पर जमकर बरसे। इस दौरान उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, किसान व आम जनता के मुद्दे भी उठाए। 
विज्ञापन
Firozabad News: धनगर महापंचायत में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला में आयोजित पाल बघेल, धनगर मंडलीय महापंचायत में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी, मोदी सरकार पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, किसान व आम जनता के मुद्दे उठाए। उन्होंने जातीय गणना को लेकर कहा कि भाजपा जातीय गणना से घबरा रही है। 
विज्ञापन



अखिलेश यादव ने कहा कि मंडल कमीशन में फैसला लिया था, जिसमें जाति के आधार पर आरक्षण दिए जाने की बात कही गई थी। जो लोग जाति की राजनीति की बात कर रहे हैं, उन्हें यह जान लेना चाहिए। पिछड़ों दलितों की अगर गणना हो जाएगी तो उनकी बाहुबल की जानकारी हो जाएगी। इससे भाजपा घबरा रही है। हमें सबका साथ, सबका विकास की बात कहने वाले लोगों से लड़ना पड़ेगा।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने प्रो. एसपी सिंह बघेल पर तंज कसा। कहा जिस बघेल समाज के व्यक्ति को सपा ने सम्मान दिया। उसकी हैसियत बीजेपी में एक चपरासी जैसी भी नहीं। इस दौरान पूर्व सांसद अक्षय यादव, जसराना विधायक सचिन यादव, सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव, शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा, अवीनेंद्र यादव संयोजक महाराज सिंह धनगर, जवाहर सिंह ने आदि ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन



इस दौरान पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह धाकरे, जिला महासचिव मीना राजपूत, अतीक यादव, रमेश चंद्र चंचल, विजय आर्या आदि थे। महापंचायत में आगरा, अलीगढ़, मथुरा, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी आदि जनपदों के धनगर समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें