फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा-भाजपा ने नहीं खोले पत्ते

Fri, 25 Dec 2015 08:00 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की सरगर्मी और लंबे राजनीतिक उतार चढ़ाव के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई। आठ जनवरी को जिला पंचायत की कुर्सी के लिए मतदान होगा। सपा ने आगाज करते हुए विजय प्रताप सिंह छोटू को जिला पंचायत का प्रत्याशी बनाया। सपा ने जिला पंचायत सदस्यों की घेराबंदी भी तेज कर दी है। सपा का जिला नेतृत्व विजय प्रताप सिंह के निर्विरोध निर्वाचन के लिए जुटा है। जिला पंचायत सदस्यों को टूर पैैकेज देकर पहाड़ों पर सैर करने भेजा जा रहा है तो वहीं उनके साथ प्रतिनिधि भेजकर उनसे सपा के पक्ष में मतदान करने के लिए अपील भी की जा रही है। इससे इतर भाजपा और बसपा खेमे में प्रत्याशी की तलाश की जा रही है। भाजपा रूठकर बागी हुए जिला पंचायत सदस्यों को मनाने में जुटी है। वहीं बसपा को भी अब तक प्रत्याशी नहीं मिला है। सूत्रों की मानें तो दोनों दलों को प्रत्याशी नहीं मिल रहा है। कोई आर्थिक कमजोरी की बात कर रहा है तो कोई हार जाने के डर से आवेदन करने से कतरा रहा है। समीकरणों की गिनती में सपा के समर्थित जिला पंचायत सदस्यों की संख्या अन्य दलों की तुलना में अधिक है। सर्वाधिक सदस्य होने के चलते सपा अब निर्विरोध निर्वाचन की रणनीति बना रही है। अन्य दलों के जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए रुचि न लेने के कारण विजय प्रताप सिंह का निर्विरोध निर्वाचन की उम्मीदें भी अधिक हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि विगत दिनों लालबत्ती और जिला पंचायत की कुर्सी को लेकर चल रही अटकलों पर सपा सांसद रामगोपाल यादव ने विराम लगाते हुए छोटू को निर्विरोध निर्वार्चित किए जाने की बात कही थी। राष्ट्रीय महासचिव के निर्देश के बाद जिला नेतृत्व कवायद में जुट गया। इसके बाद सपा सांसद अक्षय यादव ने भी कई जिला पंचायत सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें पार्टी के पक्ष में रहने की अपील की। वहीं दो दर्जन से अधिक जिला पंचायत सदस्यों को अलग अलग टूर पैकेज देकर भेज दिया गया है। माना जा रहा है कि उनको नामांकन के दिन या मतदान के दिन ही बुलाया जाएगा।

सपा प्रत्याशी एक जनवरी को करेंगे नामांकन
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सपा की ओर से प्रत्याशी बने विजय प्रताप सिंह यादव उर्फ छोटू एक जनवरी को नामांकन करेंगे। विजय प्रताप ने बताया कि वह जिला मुख्यालय पर नामांकन करेंगे। युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और युवा सपा सांसद अक्षय यादव के नेतृत्व में जिले को विकास का गढ़ बनाकर अद्वितीय उदाहरण पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें