फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती की कलह में बहा खून: तहसील में समझौता करने आए पति-पत्नी भिड़े, दामाद ने लाठी से फोड़ दिया सास का सिर

Mon, 29 Jun 2026 09:46 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

युवक ने अपनी ही सास के सिर पर लाठी से हमला कर दिया। इससे सास लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ीं। दोनों पक्षों के बीच जमकर हुई इस मारपीट को देखकर वहां हड़ताल पर बैठे अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। 
विज्ञापन
दामाद ने सास को किया लहूलुहान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला तहसील परिसर में सोमवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी मतभेद को दूर कर समझौता करने आए दोनों पक्ष आपस में ही भिड़ गए। एटा की रहने वाली एक महिला की शादी पांच साल पहले एत्मादपुर (आगरा) के एक युवक से हुई थी, जिनका मामला कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन


शाम करीब चार बजे समझौते की बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपने पिता के हाथ से बैंत (लाठी) छीनकर अपनी ही सास के सिर पर दे मारी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ीं। दोनों पक्षों के बीच जमकर हुई इस मारपीट को देखकर वहां हड़ताल पर बैठे अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। 

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को पकड़कर थाने ले आई। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद का है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और घायल महिला का मेडिकल कराया गया है; तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-यूपी में बड़ा हादसा: आंधी-बारिश का कहर, ई-रिक्शा पर गिरा नीम का पेड़; दो की माैके पर ही माैत

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें