फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विकास को नहीं लगेगा ब्रेक, टीटीजेड मामलों में बनेगा वरिष्ठ वकीलों का पैनल; सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

Mon, 29 Jun 2026 10:22 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीटीजेड क्षेत्र में विकास परियोजनाओं की बाधाएं दूर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी में प्रभावी पैरवी कराने हेतु वरिष्ठ अधिवक्ताओं का पैनल बनाने के निर्देश दिए। सरकार का लक्ष्य एयरपोर्ट, सड़क, पुल और अन्य विकास कार्यों को कानूनी अड़चनों से मुक्त कर तेज गति देना है।
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) में विकास कार्यों में आ रही अड़चनों को दूर कराने के लिए प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी में प्रभावी पैरवी करेगी। इसके लिए वरिष्ठ और अनुभवी अधिवक्ताओं का पैनल बनाया जाएगा जो टीटीजेड के सभी मामलों में उद्यमियों और विभागों के लिए पैरवी करेगा। टीटीजेड 10,400 वर्ग किमी. में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, हाथरस, एटा और भरतपुर जिले में फैला हुआ है। यहां प्रदूषण और पर्यावरण संबंधी मामले सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी में चल रहे हैं।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें -  UP: सीएम योगी ने विधायक से ली चुटकी, बोले- 'बाबूलाल जी, पूजा-पाठ में लगने का समय है', जवाब सुन- हंस पड़े नेता

मंडलायुक्त सभागार में रविवार को हुई विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने टीटीजेड की बंदिशों का मामला उठाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में कोई अड़चन नहीं आने दी जाएगी। आगरा एयरपोर्ट का रनवे विस्तार हो या नए पुलों, एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़क चौड़ीकरण का मामला, एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार प्रभावी पैरवी कराएगी। इसके लिए अनुभवी अधिवक्ताओं का एक पैनल बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जहां सड़क निर्माण में पुराने पेड़ आ रहे हैं, उस जमीन को छोड़कर सड़क चौड़ीकरण का नया विकल्प तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  फिर डॉक्टर क्या करेंगे?: अगले 10 साल में बदल जाएगा इलाज का तरीका, AI पता करेगी बीमारियां; रोबोट करेंगे सर्जरी



सांसद चाहर ने बाह, सीकरी में मांगीं विकास योजनाएं
फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फतेहपुर सीकरी नगर और अछनेरा के लिए बाईपास निर्माण की मांग की। उन्होंने जैंगारा-बसैया बोवला खारी नदी पर पुल बनाने, बाह विधानसभा क्षेत्र में नवनिर्मित बटेश्वर रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए सड़क निर्माण, उगनपुरा में प्रस्तावित मिनी स्टेडियम तक सड़क निर्माण, मेहरा नाहरगंज में पुल बनाने, ग्वालियर रोड पर नाले के निर्माण की मांग उठाई।

ये भी पढ़ें -  UP: फिर जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, जगन्नाथ मंदिर में आज होगी स्नान यात्रा; 108 कलशों से होगा अभिषेक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें