फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों के लिए माता-पिता को मार डाला: बेटे ने रोका और मार दी गोली; पत्नी व साले ने दिया साथ...ऐसे रची थी कहानी

Mon, 29 May 2023 06:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में पैसों के लिए बेटे ने माता-पिता को मार डाला। इसमें उसकी पत्नी व साले ने भी उसका साथ दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
Firozabad: पैसों के लिए माता-पिता को मार डाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पैसों के लिए बेटे ने पत्नी व साले के साथ मिलकर माता-पिता की निर्मम हत्या कर दी। सुनसान जगह पर उन्हें रोका और तमंचा सटाकर गोली मार दी। दोनों खून से लथपथ होकर वहीं गिर गए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार लिया है। मुख्य आरोपी बेटा अभी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। 

विज्ञापन


घटना एका थाना क्षेत्र के नगला रमिया गांव की है। यहां के रहने वाले राकेश सिंह अपने बड़े बेटे योगेश उर्फ बीटू के आतंक से परेशान होकर पत्नी गुड्डी देवी व छोटे बेटे प्रदीप कुमार के साथ एटा जिले में रहने लगे हैं। रविवार को वह अपने खेत पट्टे में उठाने के लिए पत्नी के साथ गांव गए थे। वह खेत को पट्टे में देने और पैसा लेने के बाद वापस एटा लौट रहे थे। 

यह भी पढ़ेंः- बिखर गए दुल्हन के सपने: दूल्हे का फरमान, बोला- दोस्तों के बीच होगी किरकिरी, कार नहीं तो शादी नहीं; और फिर...

विज्ञापन

छोटे बेटे ने दी थी तहरीर

इसी समय रास्ते में हथौली जयसिंहपुर गांव के पास बम्बा रोड पर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। छोटे बेटे प्रदीप ने बड़े भाई योगेश, उसकी पत्नी और उसके साले पर हत्या करने का आरोप लगाया। उसने थाने में नामजद तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुट गई। 

रकम बंटवारे को लेकर हुए विवाद में की हत्या

आरोपियों का तलाश में जुटी पुलिस को सोमवार को सफलता मिली। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मुख्य आरोपी बड़ा बेटा योगेश अभी भी फरार चल रहा है। आरोपियों ने पुलिसिया पूछताछ में बताया कि खेत के पट्टे की मिली रकम के बंटवारे को लेकर योगेश ने झगड़ा शुरू किया। पैसों के बंटवारे को लेकर उनकी हत्या कर दी।   

यह भी पढ़ेंः-  ढोलक-मजीरा की दोस्ती का ऐसा अंत: दोस्त की मौत से दुखी युवक जलती चिता में कूदा और लेट गया,
 
विज्ञापन

वारदात के अंजाम देकर ज्वार के खेत में छिप गया

एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पट्टे पर दी गई भूमि के एवज में मिली रकम के बंटवारे को लेकर योगेश उर्फ बीटू का अपने माता-पिता से झगड़ा हुआ। इसी दौरान उसने माता-पिता की हत्या कर दी। हत्या में योगेश की पत्नी और साला सुनील भी शामिल था। घटना के बाद वह गांव के ही अर्जुन सिंह के ज्वार के खेत में छिप गया था। 

चार आरोपियों के पुलिस ने किया गिरफ्तार

बताया कि पुलिस ने घेराबंदी करके सुनील को पकड़ लिया। इसके अलावा उसके सहयोगी रवि, योगेश की पत्नी रश्मि और अंकित को पुलिस ने अकोला चौराहा से गिरफ्तार किया है। तीनों कहीं भागने की फिराक में थे। इन चारों के पास से पुलिस ने एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी योगेश फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ेंः-  पिता के खिलाफ बेटी पहुंची अदालत: बोली- मुझे शादी करने के लिए दें 15 लाख, भरण-पोषण अलग, बात सुन रह जाएंगे हैरान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें