फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: थाने में युवक को थर्ड डिग्री देने के मामले में एसओ लाइन हाजिर, चुनाव सेल प्रभारी बनाए गए थाना प्रभारी

Mon, 10 Jun 2024 06:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में थाने में युवक को थर्ड डिग्री देने के मामले में एसओ को लाइन हाजिर किया गया है। चुनाव सेल प्रभारी को थाना प्रभारी बनाया गया है। 
विज्ञापन
up police - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में युवक को थर्ड डिग्री देने के मामले में एसएसपी सौरभ दीक्षित ने रविवार रात आदेश जारी करते हुए एसओ एका को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही चुनाव सेल प्रभारी को एका थाने का नया प्रभारी बनाया है। युवक को थाने में पीटने के मामले की जांच सीओ सिरसागंज कर रहे थे। जिन्होंने कुछ दिन पहले ही अपनी जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी थी।

विज्ञापन


घटना एका थाना क्षेत्र के राजपुर गांव की है। गांव निवासी विपिन ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा था कि 21 मई को वह अपने मामा के बेटे नीरज की बाइक से एटा गया था। वापस आकर बाइक कथा पांडाल में खड़ी कर दी थी। जहां से बाइक चोरी हो गई। मामा के बेटे ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। 

22 मई को एका पुलिस उसे घर से उठाकर थाने ले गई। जहां पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसे बेल्टनुमा पट्टे के साथ डंडों से जमकर पीटा। विपिन की हालत को देखकर परिजन ने इसकी जानकारी अपने अधिवक्ता को दी थी।मामला अधिकारियों तक पहुंचने के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद पुलिस खुद बचाव की मुद्रा में आ गई थी। 
विज्ञापन


मामला गर्म होने के बाद एसएसपी ने जांच सीओ सिरसागंज को सौंपी थी। सीओ ने थाने के कैमरे चेक करने और पूछताछ के बाद अपनी रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने पर रविवार रात एसएसपी ने एसओ एका शिवभान सिंह राजावत को लाइन हाजिर कर दिया। 

वहीं चुनाव सेल के प्रभारी मनोज कुमार शर्मा को एका थाने का नया प्रभारी बनाया है। एसएसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। सभी अपनी लंबित विवेचनाओं को खत्म करने और कार्य में सुधार लाने में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें