फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कार के बोनट में घुसा सांप, तीन घंटे तक इंजन में छिपा रहा

Sat, 03 Oct 2026 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कार के बोनट में घुसा हुआ सांप। स्रोत ग्रामीण - फोटो : कार के बोनट में घुसा हुआ सांप। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
शिकोहाबाद। गांव डंडियामई में शुक्रवार शाम एक कार के बोनट में सांप घुस गया। सांप लगभग तीन घंटे तक इंजन के बीच में छिपकर बैठा रहा। ग्रामीणों के प्रयास के बाद सांप को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन

शिकोहाबाद के गांव डंडियामई निवासी शिव प्रताप की कार घर के बाहर खड़ी थी। शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह कार के पास पहुंचे तो उनकी नजर सांप पर पड़ी। आहट होते ही सांप तेजी से कार के बोनट के अंदर घुस गया और इंजन के पुर्जों के बीच जाकर छिप गया। इंजन में सांप को देखकर कार स्वामी घबरा गए और उन्होंने आसपास के ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने सावधानी से डंडे की मदद से सांप को बाहर निकाला। इसके बाद कार स्वामी और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें