फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सोते समय किशोरी को सांप ने डसा...परिजनों ने दिखाई ऐसी सूझबूझ, चिकित्सक भी चाैंक गए; लोगों से की ये अपील

Tue, 07 Oct 2025 08:50 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

उत्तर प्रदेश के टूंडला में एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। रात में सोते समय किशोरी को सांप ने डस दिया। इसके बाद परिजन सूझबूझ दिखाते हुए सीधे अस्पताल पहुंचे। किशोरी के साथ परिजनों के हाथ में एक डिब्बा भी था, जिसे देख चिकित्सक भी चाैंक गए।
विज्ञापन
परिजन मरीज के साथ सांप को लेकर पहुंचे अस्पताल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में टूंडला क्षेत्र के कुतबपुर गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक परिवार ने सूझबूझ दिखाकर अपनी 17 साल की बेटी की जान बचा ली।
विज्ञापन


कुतबपुर गांव की कीर्ति को सोमवार रात लगभग 3 बजे पलंग पर सोते समय सांप ने डस लिया। कीर्ति के चीखने पर परिजन जाग गए। परिवार ने दहशत में आने या झाड़-फूंक में समय बर्बाद करने के बजाय फौरन साहस दिखाते हुए कीर्ति को डसने वाले सांप को जिंदा पकड़ लिया और एक डिब्बे में बंद कर प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में कीर्ति के साथ ले गए। 

 
विज्ञापन

डिब्बे में बंद सांप को देखकर डॉक्टर और अन्य स्टाफ एक पल के लिए चौंक गए। डॉ. वरुण गुप्ता ने तुरंत कीर्ति का उपचार शुरू किया। उन्होंने बताया कि यह करैत प्रजाति का सांप था, जो बेहद खतरनाक होता है और जिसका जहर सीधे मस्तिष्क को प्रभावित करता है। समय पर सही इलाज मिलने से कीर्ति की हालत अब सामान्य है।

डॉक्टर की अपील - झाड़-फूंक में समय न गंवाएं
डॉ. वरुण गुप्ता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सांप के काटने के मामलों में तुरंत उपचार ही जान बचाता है। उन्होंने बताया कि इस बरसात के मौसम में अब तक 40 से अधिक सांप के काटने के मरीज अस्पताल पहुंच चुके हैं, और सभी की जान समय पर उपचार मिलने से बचाई जा सकी है। उन्होंने लोगों को देसी उपचार या झाड़-फूंक के चक्कर में कीमती समय न गंवाने की सख्त सलाह दी है।

सांप काटने क्या करें
- मरीज को शांत रखें और कम हिलाएं
- काटे गए अंग को दिल से नीचे रखें
- जितनी जल्दी हो सके, अस्पताल पहुंचाएं
- अगर संभव हो तो सांप की पहचान करें (रंग, आकार)

ये भी पढ़ें-उटंगन नदी हादसा: सेना और एनडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन पूरा...डूबे सभी 12 लोगों की माैत, आखिरी दिन निकाले चार शव


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें