फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में ही उखड़ी सिक्सलेन अंडरपास की गिट्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा एनएच-2 (सिक्सलेन) पर बने अंडरपास की गिट्टियां एक साल में ही उखड़ने लगीं। गिट्टियां उखड़ने से वाहन चालक आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं। वहीं सर्विस रोड अधूरा पड़ा है। प्राधिकरण की इस खामी की जांच करने बुधवार को डीएम एवं सांसद ने प्राधिकरण के अफसरों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने एनएचएआई के अफसरों के रवैये पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने खामी को तत्काल सुधार के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग-दो (सिक्सलेन) पर सिरसागंज से कठफोरी तक पड़ने वाले चौराहों पर अंडरपास बनाने के बाद एनएचएआई के अधिकारी सर्विस रोड को बनाना भूल गए थे। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन से की थी। उन्होंने शिकायत में कहा कि हैवतपुर चौराहा, अरांव चौराहा, करहल चौराहा के अलावा सोथरा चौराहा पर आवागमन को बनाए अंडरपास एवं ओवर ब्रिज पर जल निकासी को बनाए छिद्रों से कंक्रीट की गिट्टियां एक साल में दरकने लगी हैं। इस कारण उक्त सभी ओवरब्रिज कमजोर हो रहे हैं। सांसद द्वारा शिकायत के बाद भी इस मामले में एनएचआई की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। सांसद ने इस बात को डीएम चंद्र विजय सिंह के समक्ष उठाया था। सांसद की शिकायत पर डीएम ने एनएचएआई के अफसरों को तलब कर लिया। बुधवार को एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर अरुण कुमार यादव के साथ उक्त अंडरपास वाले स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान जहां खामी दिखाई दी उसको तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए। डीएम ने अधूरे सर्विस रोड को शीघ्र पूर्ण कराए जाने की हिदायत दी। सांसद की शिकायत को गंभीरता से नहीं लेने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
डीएम के पहुंचने से पूर्व हटवा दी गिट्टियां
फिरोजाबाद। सिरसागंज क्षेत्र में डीएम चंद्र विजय सिंह बुधवार को जब हाइवे के निर्माण में खामी की जांच करने को पहुंचने से पूर्व ही अंडरपास के नीचे पड़ी गिट्टी को हटवा दिया। गिट्टी हटाने के साथ ही खामी दिखाई नहीं दे इसके कारण जहां गिट्टी निकली थी उसे ठीक कराने का काम किया।
विज्ञापन

और भी कई खामियां बनी हुई है हादसों कारण-
-एनएचएआई मार्ग पर सिरसागंज के समीप कुंजपुरा चौराहा के समीप लगभग पांच किलोमीटर के दायरे में जगह-जगह डिवाइडर नहीं होने के कारण कट खुले हुए हैं जो कि आए दिन हादसों का कारण बनते हैं।
- नगला राधे की ओर जाने वाले सर्विस रोड को एनएचएआई द्वारा अधूरा छोड़ दिया गया है। इसका कारण दुपहिया वाहन चालक हाईवे कट से गुजरते हैं।
- सिरसागंज से कठफोरी तक करीब 20 किलोमीटर के दायरे में सडक पर स्ट्रीट लाईटें नहीं लगाई गई हैं। इस कारण उक्त क्षेत्र अंधकार में डूबा रहता है।
एनएचएआई-2 पर सिरसागंज के समीप कई ओवरब्रिज एवं अंडरपास निर्माण में कई तकनीकी खामियां हैं जिन्हें ठीक नहीं कराया जा रहा था। इसके अलावा कई किलोमीटर क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था, सर्विस रोड अपूर्ण एवं डिवाइडर नहीं लगाने जैसी गंभीर चूक इस मार्ग पर होने वाले हादसों का प्रमुख कारण है। मौके पर जिलाधिकारी एवं एनएचएआई अफसरों को मुआयना करने एवं समस्या निदान को कहा था। जिसे लेकर बुधवार को निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

चंद्रसेन जादौन, सांसद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें