फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तिभाव के साथ निकाली श्रीमद्भागवत कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। सिरसागंज क्षेत्र के गांव जैमतपुर की मढइया में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के शुभारंभ पर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। कथा वाचक रश्मि यादव ने घटस्थापना की।
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्रा सूरजपुर गंगा नहर से प्रारंभ हुई। सौभाग्यवती महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं। कलश यात्रा का उद्घाटन लक्ष्मण, वीर सिंह यादव और सरोज देवी ने किया। परीक्षित अरविंद यादव व विनीता यादव सिर पर श्रीमद्भागवत कथा लेकर यात्रा के साथ चल रही थीं।
यज्ञपति कैप्टन रामनरेश एवं प्रकाशवती बनीं। कथा वाचक रश्मि यादव ने घट स्थापना कर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ. आशीष, उमेश, वैभव, प्रमोद, ज्ञानसिंह, वीरेश्वर सिंह, अनिल कुमार, अरविंद, मास्टर गिरंद सिंह, बेबी, श्रीनिवास, सुकराम, प्रदीप, रामकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें