सीबीएसई 10 का रिजल्ट आने के बाद चहकती छात्राएं
सीबीएससी बोर्ड ने क्लास 10 वीं का परीक्षा परिणाम शनिवार को को घोषित कर दिया। सुबह से छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। रिजल्ट में काफी देर होने की वजह से छात्र काफी उदास हुए। 10 सीजीपीए पाने वाले छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी थी तो भविष्य बनाने के ख्वाब।
सीबीएससी बोर्ड का 10 वीं का परीक्षाफल घोषित हुआ तो छात्रों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। 10 सीजीपीए पाकर छात्र-छात्राओं ने अपनी काबलियत का दावा किया। वहीं, अन्य सीजीपीए पाने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। छात्र एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दे रहे थे। वह एक दूसरे का मुंह मीठा कराया जा रहा था। छात्र स्कूल और कोचिंग सेंटर पर भी पहुंचे। वहां भी जश्न का माहौल रहा। शिक्षकों ने छात्र छात्राओं को आशीर्वाद दिया। इस बार जिले में करीब 40,12 स्टूडेंट्स ने सीबीएसई बोर्ड की 10 वीं क्लास की परीक्षा दी थी।
परीक्षा परिणाम ने कराया इंतजार
10 वीं क्लास का परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए सीबीएसई बोर्ड ने दोपहर करीब 12 बजे का समय दिया। पूरे साल की मेहनत का परिणाम जानने के लिए छात्र-छात्राएं बेताब दिखे। सुबह 12 बजे से स्कूलों में भीड़ दिखना शुरू हो गई थी। लेकिन परीक्षा परिणाम करीब 1.30 बजे आना शुरू हुआ। वेबसाइट फिर से रुक गई। रिजल्ट को जानने के लिए स्टूडेंट्स काफी मेहनत करते दिखे।
मोबाइल पर मुश्किल से आया रिजल्ट
परीक्षा परिणाम को जानने के लिए जो छात्र मोबाइल पर कोशिश करते रहे। उन्हें काफी देर तक रिजल्ट नहीं मिल सका। काफी देर तक माथापच्ची करने के बाद स्टूडेंट्स साइबर कैफे की ओर दौड़ लगाते दिखे।