फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधाधुंध फायरिंग से दहला हाईवे

Tue, 24 Mar 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रतापपुर चौराहा के निकट हाईवे पर दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। इस दौरान दोनों ओर से तकरीबन 30-40 राउंड फायरिंग की गई। फायरिंग के कारण हुई दहशत के कारण हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए। सूचना पर थाना पुलिस के साथ सर्किल के थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देखकर दोनों पक्षों के लोग भाग खड़े हुए। हालांकि भागते समय एक युवक की बाइक घटनास्थल पर ही छूट गई।
विज्ञापन



प्रतापपुर चौराहा के निकट मंगलवार शाम को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर राइफल, रिवाल्वर और तमंचों से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। लगभग 20 मिनट तक दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग से हाईवे के साथ ही यदुवंश नगर और यादव कालोनी के लोग भयभीत होकर घरों में दुबक गये। कई बाइकों पर सवार दबंगों के बीच 20 मिनट तक गोलियां चलीं। आसपास के लोगों ने सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पूर्व ही दबंग बाइकों से भाग खड़े हुए। भागते समय हड़बड़ी में एक युवक की बाइक मौके पर ही छूट गई। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर थाना भिजवाया। सूचना पर सीओ श्यामकांत भी घटना स्थल पर पहुंच गये। उन्होंने बताया कि कई फायरिंग दो पक्षों के बीच हुई है। मौके से कुछ चले 315 बोर के खोखे भी बरामद किए गए हैं। एक पक्ष की बाइक केटीएम ड्यूक-200 (यूपी 83एडी/8002) घटना स्थल से बरामद की गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गैंगवार की घटना में शामिल लोग नगर के ही हैं। बरामद बाइक से भी पुलिस को घटना में शामिल लोगों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। बरामद बाइक की कीमत 1.38 लाख रुपये बताई जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें