फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिलने से सनसनी

Tue, 24 Mar 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घरवालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की बहन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


मक्खनपुर के गांव बदनपुर करखा निवासी प्रमोद यादव ने अपनी बेटियों सुनीता और नीलम की शादी तीन साल पहले  गलामई के भानु किशोर और बृजकिशोर से की थी। आरोप है कि ससुरालीजन दहेज के लिए सुनीता का उत्पीड़न करते थे। उससे मारपीट की जाती थी। मंगलवार सुबह उसकी हत्या कर शव गांव से तीन किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। शव देखकर लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस भी आ गई।  ग्रामीणों ने मृतका की शिनाख्त सुनीता के रूप में की। जानकारी पर मृतका के घरवाले भी आ गए। उन्होंने ससुरालीजनों से नीलम के बारे में जानकारी की तो बताया गया कि उसकी तबियत खराब है। बाद में पुलिस के दबाव बनाने पर ससुरालीजनों ने नीलम से बात कराई। उसने बताया कि मंगलवार सुबह बहन से मारपीट की गई थी। ये देख वह बेहोश हो गई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल मक्खनपुर का कहना है कि पीड़ित ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें