फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकोहाबाद की यही कहानी, जर्जर सड़क-बिजली कटौती बड़ी परेशानी

Mon, 30 Jan 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
शिकोहाबाद क्षेत्र में जर्जर हालत में सड़क।
विज्ञापन
मुगल सम्राट शाहजहां के सबसे बड़े पुत्र दाराशिकोह के नाम पर शिकोहाबाद बाद नगर बसाया गया है। यहां भी समस्याओं का अंबार है। यहां गत पांच साल में कोई विकास कार्य नहीं हो सका है। यहां लोगों को जरूरी सुविधाएं तक मयस्सर तक नहीं हैं। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं जैसी सुविधाओं के लिए लोग संघर्षरत हैं। क्षेत्र में किसानों को समय से बिजली और पानी नहीं मिलने से फसल बचाने के लिए जद्दोजहद करना पड़ता है। बिजली कटौती और जर्जर सड़क यहां सबसे बड़ी परेशानी है।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें जर्जर स्थिति में हैं। पालिका सीमा से विस्तार के उपरांत शहर से जुड़ने वाले मोहल्ले भी जरूरी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। बरसात के मौसम में पानी भरने की समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ता है। यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों का है। सिरसा नदी की सफाई न होने से नदी पूरी तरह कीचड़ से पट गई है। नए परिसीमन में जहां फीरोजाबाद तहसील का ककरऊ कोठी, राजा का ताल वहीं टूंडला तहसील का हिरन गांव शामिल किया गया है।  पिछले विधानसभा चुनाव में क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने का वायदा सपा विधायक ओमप्रकाश वर्मा ने किया था लेकिन वो वायदा पूरा नहीं हो सका। पूर्व प्रधान विजयपाल ने बताया कि नसीरपुर से मक्खनपुर तक दतावली से हरिहा तक का मार्ग निर्माण के छह माह बाद ही उखड़ गया। इन मार्गों पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। बिजली कटौती भी यहां की सबसे बड़ी समस्या है। यही हाल शिकोहाबाद नगर का भी है। यहां रूकनपुर, बड़ा बाजार, भगवंत बाला बाग और नौशहरा जाने वाले मार्ग की सड़के जर्जर हो चुकी हैं। नौशहरा और कांशीराम कालोनी जाने वाला मार्ग पर पिछले एक वर्ष से कार्य चल रहा है लेकिन मार्ग अभी भी अधूरा पड़ा हुआ है। नीम खेरिया और नगला कन्हई में तालाब और मरघट की समस्या बनी हुई है। नत्थू बघेल ने बताया तालाब पाटने से लोग अपने पशुओं को पानी भी नहीं पिला पाते। बिजली कटौती के चलते बच्चों की पढ़ाई तक नहीं हो पाती। गांव में मरघट न होने से शवों को सिरसा नदी और अन्य स्थानों पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाना पड़ता है। शिकोहाबाद का सौ बेड वाला जिला संयुक्त चिकित्सालय मात्र रेफर सेंटर बना हुआ है। फीरोजाबाद शहर से सटे कई मोहल्ले शिकोहाबाद विधानसभा से जुडेे़ हैं। यहां विकास की किरण नहीं पहुंची। रामगढ़ रोड पर अस्मत नगर, अब्बास नगर की हालत काफी गंभीर है।

तहसील और थाने
तहसील - शिकोहाबाद, फीरोजाबाद और टूंडला। थाने - शिकोहाबाद, नसीरपुर, नगला खंगर, बसई मोहम्मदपुर, मटसेना। ब्लाक - फीरोजाबाद, शिकोहाबाद  

अब तक के विधायक
वर्ष         विधायक         पार्टी
1952         महाराज सिंह यादव     कांग्रेस
1957         लायक सिंह यादव     स्वतंत्र पार्टी
1962         मंशाराम गुप्ता     निर्दलीय
1967         रामस्वरूप यादव     कांग्रेस
1969         मंशाराम गुप्ता     बीकेडी
1974         बीएस माथुर     बीकेडी
1977         गंगा सहाय यादव     जनता पार्टी
1980         जगदीश सिंह यादव     कांग्रेस
1984         रामनरेश यादव     निर्दलीय
1989         राकेश पालीवाल     निर्दलीय
1991         झाऊलाल यादव     निर्दलीय
1993         मुलायम सिंह यादव     समाजवादी पार्टी
1996         अशोक यादव     भाजपा
2002         हरिओम यादव     सपा
2007         अशोक यादव     निर्दलीय
2012         ओम प्रकाश वर्मा     सपा

कुल मतदाता - 324459
पुरुष     - 179305
महिला     - 145429

विधानसभा क्षेत्र में खास
प्राचीन बालाजी का मंदिर, हिंद लैप्स फैक्ट्री

वीआईपी सीट रही है शिकोहाबाद
जिले की शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र वीआईपी क्षेत्रों में शामिल रहा है। यहां से 1984 में पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव निर्दलीय विधायक बने थे। 1993 में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव भी यहां से चुनाव जीत कर लखनऊ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवारों का एजेंडा
डा. मुकेश वर्मा (भाजपा)
- उच्च शिक्षा के लिए तकनीकी कालेज और नए कोर्स लाना
- क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना, खाली स्वास्थ्य केंद्रों पर डाक्टरों की पोस्टिंग
- आम जनता के लिए 24 घंटे मोबाइल नंबर खुला रहेगा, नंबर कभी नहीं बदलेगा
- बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण, बिजली-पानी की व्यवस्था
शैलेष यादव (बसपा)
- गरीबों के लिए आवास बनाएंगे
- डा. भीमराव अंबेडकर ग्राम विकास योजना के तहत गांवों का विकास
- गांवों में सड़क, बिजली, पानी और संपर्क मार्ग
- क्षेत्र के अल्पसंख्यकों के विकास के लिए शासन से विशेष योजना लाएंगे
डा. संजय यादव (सपा)
- क्षेत्र में अधूरे पडे़ कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा किया जाएगा।
- विकास कार्यों में जाति-वर्ग और क्षेत्र का भेद नहीं किया जाएगा।  
- बेरोजगारों को रोजगार के लिए शासन से योजना लाएंगे।  
- किसी का उत्पीड़न नहीं, गुंडागर्दी समाप्त करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें