फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शब -ए -बरात पर घरों में रहें, कब्रिस्तानों में न जाएं

विज्ञापन
शहर काजी सैय्यद शाहनियाज अली - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी को कोरोना महामारी से बचाने को शहर के उलमा इकराम ने हर मुसलमान से गुजारिश की है कि बृहस्पतिवार को शब-ए-बरात के मौके पर कोई घरों से बाहर न निकलें और न ही कब्रिस्तान जाएं। गलियों में जमा नहीं हों। घरों में नमाज अदा करें। ऐसी अपील शहर की मस्जिदों से हर अजान के बाद की जा रही है।
विज्ञापन

शहर की मस्जिद मेवा फरोशान, ईदगाह के इमाम मौलाना मोहम्मद सफी कासमी, मौलाना तनवीर अहमद, मौलाना आलम मुस्तफा याकूबी ने संयुक्त रूप से कहा शब-ए-बरात के मौके पर नमाज अपने घरों में पढ़ें। कब्रिस्तानों में न जाएं बल्कि घरों से ही मरहूमों को याद करें। सुन्नी मरकज साबरी मस्जिद फिरोजाबाद मौलाना तनवीर उल कादरी मौलाना इरफान रजा मिस्वाही, मौलाना अनवार हुसैन, हाफिज अरशद रजवी, मौलाना अताउल मुस्तफा, हाफिज जाबिर रजा, कारी रफी उद्दीन, हाजी रहमत अली नूरी ने संयुक्त रूप से सभी से कहा कि देश व दुनिया में कोरोना वायरस की महामारी से बचने को जुमेरात (बृहस्पतिवार) की रात को कोई सड़कों पर नहीं आएं।
ईदगाह कमेटी के सचिव इसरार अहमद ने कहा कि मौलानाओं की अपील पर सभी मुस्लिम समाज के लोग भी ध्यान दें। घरों में रहकर नमाज अदा करें। रोड व गलियों में जमा नहीं हों। शहर काजी सैय्यद शाहनियाज अली नेे गुजारिश की है कि कोरोना जैसे महामारी के कई मामले अपने शहर में सामने आए हैं। इसलिए बीमारी से बचने के लिए घरों में रहकर नमाज अदा करें, तभी इस बीमारी को हराया जा सकता है। शिया समुदाय के अध्यक्ष मंसूर रिजवी ने सभी मुस्लिम भाइयों, बुजुर्गों से गुजारिश की शब-ए-बरात की रात को अपने घरों में नमाज अदा करें। दुआ करें कि अल्लाह ताला कोरोना जैसी महामारी से इन्हें महफूज फरमा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें