फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: समाधान दिवस में आईं सात शिकायतें

Tue, 22 Apr 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। संभव समाधान दिवस के दौरान नगर निगम में कुल सात शिकायतें दर्ज हुईं। सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद एवं एक्सईएन निर्माण ने जन शिकायतों की सुनवाई की। नगर निगम के जीवाराम हॉल में मंगलवार को संभव समाधान दिवस का आयोजन हुआ। संभव समाधान दिवस के दौरान नाली,सड़कों की सफाई,पेयजल व प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी कुल सात शिकायतें दर्ज हुईं। तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि चार शिकायतों को समुचित निराकरण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है।
विज्ञापन


कर्मचारी-सुपरवाइजरों को दी फैमिली आईडी की जानकारी
फिरोजाबाद। नगर निगम लोगों की फैमिली आईडी तैयार कराएगा। मंगलवार कार्यशाला में अपर आयुक्त ने निगमकर्मियों को फैमिली आईडी तैयार कराने संबंधी जानकारी दी। नगर निगम के जीवाराम हॉल में मंगलवार को अपर आयुक्त अब्बास नकवी ने कार्यशाला में निगम के स्वास्थ्य, स्वच्छता और टैक्स विभाग में तैनात कर्मचारियों, सुपरवाइजरों को फैमिली आईडी तैयार कराने की बारीकियां समझाईं। इस दौरान सहायक आयुक्त निहाल चंद और कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें