फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बहन के घर आ रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Tue, 22 Apr 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बहन के घर लौट रहे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह चार बजे रसूलपुर में रेलवे ट्रैक पर उसका शव पड़ा मिला। पुलिस की सूचना पर परिजन पहुंचे।
विज्ञापन

शिकोहाबाद के अरौंज निवासी 27 वर्षीय गौरव यादव दो भाइयों में बड़ा था। वह खेती करता था। सोमवार को वह अपनी बहन कुसुमा के घर बिहारी मोहम्मदपुर आया था। यहां से रात में घर लौट रहा था। मंगलवार सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। छोटे भाई सौरभ ने बताया कि उन्हें पुलिस से सुबह घटना की जानकारी हुई। बहन के घर गए थे। इसलिए सोचा कि रात में वहां रुक गए होंगे। इसलिए फोन भी नहीं किया। गौरव के छह साल का बेटा और डेढ़ साल की बेटी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें