फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मिली अव्यवस्थाएं,सुधार में जुटे विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ प्रशासन का ध्यान अब 20 फरवरी को होने वाले मतदान पर टिक गया है। इस लिए बूथों की अव्यवस्थाओं को सुधारने का काम किया जा रहा है। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा एवं उनकी टीम बूथों पर साफ सफाई, बिजली, पानी के साथ दिव्यांगों के लिए रैंप आदि की व्यवस्था बनाने में जुटी है। सेक्टर मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट आने के बाद वहां सुधार का कार्य काफी तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार के निर्देशन में तैनात किए गए सेक्टर मजिस्ट्रेट के द्वारा मतदान केंद्रों के भ्रमण के दौरान व्यवस्थाओं की चेकिंग की गई। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने पाया कि जिले के 52 बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप की कोई व्यवस्था नहीं मिली। जबकि 50 मतदान केंद्र ऐसे मिले जहां पर पेयजल की समस्या है।
31 बूथों पर फर्नीचर नहीं मिला। इसके साथ टीम को शौचालय आदि जाने के लिए 40 बूथों पर शौचालय की कोई व्यवस्था सेक्टर मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट में नहीं मिली। कई बूथों पर बिजली का कनेक्शन नहीं होने के कारण देर शाम तक मतदान चलने की स्थिति में टीम को मतदान वाले दिन काफी दिक्कत हो सकती है। सेक्टर मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट आने के बाद डीएम ने बूथों की व्यवस्थाओं के नोडल अधिकारी डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा को सुधार के निर्देश दिए हैं। डीपीआरओ ने इस व्यवस्था के लिए कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना करने के साथ ही सुधार का काम प्रारंभ करा दिया है। संबंधित विभाग को पत्र भेजा है ताकि बूथ पर व्यवस्थाओं को सुधारा हो सके।
विज्ञापन

जिले में छह मतदान केंद्र ऐसे मिले हैं जहां बाउंड्रीवाल नहीं होने के कारण बूथों की व्यवस्था ठीक कराने के लिए छह स्कूलों में टेंट से मंगाकर कनात लगानी पड़ेगी। इनमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय फरिहा, प्राथमिक विद्यालय रामपुर, प्राथमिक विद्यालय नगला पचिया, जूनियर हाईस्कूल नगला पचिया, प्राथमिक विद्यालय नगला मोती एवं सरस्वती ज्ञान निकेतन जूनियर हाईस्कूल नगला पीपरिया सैलई शामिल हैं।
मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय के साथ रैंप एवं फर्नीचर आदि की व्यवस्था सुधारने के लिए काम काफी तेजी से कराया जा रहा है। कुछ मतदान केंद्रों पर पीने का पानी खारा होने की शिकायत मिली है वहां पर भी ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक या फिर राशन डीलर आदि के माध्यम से पीने के मीठे पानी की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन

नीरज कुमार सिन्हा, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें