फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसागंज में बकाएदारों पर शिकंजा, 196 कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सिरसागंज क्षेत्र में विद्युत विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। टीम की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। 10 हजार से अधिक का बिल बकाया होने पर टीम ने 196 कनेक्शन काटे।
विज्ञापन

सिरसागंज उपखंड अधिकारी डीके राजपूत के नेतृत्व में चेकिंग की गई। टीम अरांव, बजेरा बुजुर्ग, कबीरपुर, पेंगू, गुरुकुल, कठफोरी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने 196 कनेक्शन काट दिए। इन पर 39 लाख 87 हजार रुपये का बिल बकाया था। एसडीओ ने बताया कि यह अभियान नियमित चलेगा। जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन जुड़े पाए जाएंगे। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उपभोक्ता समय से विद्युत बिल जमा कर दें।
मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण
फिरोजाबाद। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता आगरा अंशुल अग्रवाल ने टूंडला के विद्युत उपकेंद्र मोहम्मदाबाद का निरीक्षण किया। उन्होंने यार्ड के साथ अभिलेख भी चेक किए। उन्होंने ग्रामीणों को दी जाने वाली विद्युत सप्लाई के बारे में जानकारी ली। फॉल्ट की सूचना पर तुरंत टीम भेजने को कहा। इसके अलावा बकाएदारों और विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर भी शिकंजा कसने के निर्देश दिए। कम वसूली मिलने पर अधीनस्थों को फटकार लगाई। इस दौरान अधीक्षण अभियंता हरीश बंसल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें