अंतर्राष्ट्रीय एडवेंचर में चयनित कोमल ग्रुप के स्काउट।
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। 23 वें अंतर्राष्ट्रीय एडवेंचर प्रोग्राम एवं तीसरे साउथ एशियन एसोसिएशन ऑफ नेशनल आर्गेनाइजेशन एडवेंचर कैंप के लिए कोमल ग्रुप ओपन यूनिट का चयन किया गया है। कोमल ग्रुप ओपन यूनिट शिकोहाबाद के यूनिट प्रभारी कोमल सिंह, स्काउट सागर आशीष, राजकुमार, अभिषेक यादव, कृष्णा यादव, ओम गुप्ता का चयन किया गया है।
भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा आयोजित 23 वें अंतर्राष्ट्रीय एडवेंचर कार्यक्रम एवं तीसरे साउथ एशियन एसोसिएशन ऑफ नेशनल आर्गेनाइजेशन एडवेंचर कैंप पंचमढ़ी मध्यप्रदेश में दो से आठ फरवरी तक आयोजित हो रहा है।
कैंप में प्रतिभागी के रूप में कोमल ग्रुप ओपन यूनिट से जुड़े स्काउट्स का चयन हुआ है। कैंप में पर्वतारोहण, आपदा प्रबंधन व व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण में हिस्सा लेकर मजबूत बनाया जाता है। जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद एवं जिला सचिव डॉ. सहदेव सिंह चौहान ने चयनित स्काउट्स को बधाई दी है।